VIVO V17 PRO - लांच
किया अपना सबसे दमदार कैमरा फ़ोन।
VIVO ने भारत में उतरा VIVO V17 PRO दुनिया का पहला ड्यूल सेल्फी वाला ज़बरदस्त पॉपअप कैमरा। आप को बतादे की इस फ़ोन में एक दो नहीं कुल 6 कैमरे है साथ ही साथ ऑनस्क्रीन फिंगर प्रिंट स्कैनर भी है।
VIVOV17PRO मे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675AIE प्रोसेसर और ऑक्टा-कोर (2x2.0GHz Kryo 460 गोल्ड और 6x1.7GHz Kryo 460 सिल्वर) प्रोसेसर है। GPU 612 है। इस प्रोसेसर ख़ास यह मोबाइल को गेम खेलते समय ठंडा रखने में मदद करता है। बाकि फ़ोन के मकाबले 25% से 30% तक ठंडा रखता है है
फोन में 6.44-इंच FHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले टचस्क्रीन दी है। फ़ोन का स्क्रीन रेशियो 91.65% है। यानी बेजल बहुत ही कम है डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल और पिक्सल डेनसिटी 411 ppi है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है।
VIVO V17PRO की जान कैमरा है। जोकि VIVO का कहना है यह दुनिया का पहला ड्यूल सेल्फी पॉपअप कैमरा है। VIVO ने इसमें 32MP वाइड लेंस (f/2.0) और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस दिया है। कैमरा से फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग किया जा सकता है ।
पीछे के कमरे की बात करे तो इस में 4 कैमरा जो 48+8+13+2 MP दिया है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल-टोन LED फ्लैश दिया है।कैमरा में पैनोरामा, लाइव फोटो, स्लो-मोशन, टाइम लेप्स, प्रो, AR स्टीकर्स, Jovi, डॉक्युमेंट्स के साथ वाइड, अल्ट्रावाइड जैसे फोटोग्राफी ऑप्शन दिए हैं। ये 4K रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
फ़ोन में 4100mAh की बैटरी और 18W का USB टाइप C फास्ट चार्जर दिया है। फोन की बैटरी दिनभर की एक्टिविटी के लिए काफी है। VIVO अगर इसकी बैटरी कुछ बड़ा देता तो ज़ादा अच्छा होता। फोन में एंड्रॉयड का सेकंड लेटेस्ट 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम कंपनी के नए फनटच 9.1 ऑपरेटिंग सिस्मट के साथ दिया है।
वैरिएंट की बात करे तो VIVO ने सिर्फ एक वैरिएंट लॉन्च किया है जो 8GB+128GB (256GB माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट) वैरिएंट है जिसकी कीमत 29,990 रुपए है। कीमत की बात करे तो कुछ ज़ादा है। लेकिन 6 कैमरे क नाम पे VIVO शायद सेल्फी लवर्स को आकर्षित करले और हो सकता है VIVO कम वैरिएंट वाला भी फ़ोन लाये जिसकी कीमत कुछ और कम हो .


